Published on February 2, 2022 11:03 am by MaiBihar Media
BSEB की ओर से उच्च विद्यालयों में कक्षा नवमीं की वार्षिक परीक्षा को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि वैसे विद्यालय जहां के विद्यार्थियों ने द्वारा 9वीं कक्षा में पंजीयन कराया लिया गया है उनकी वार्षिक परीक्षा 26 फरवरी से तीन मार्च तक दोनों पालियों में व प्रायोगिक परीक्षा चार मार्च को होगी। आपकों बता दें कि इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा रही है। जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन सेंट-अप परीक्षा की व्यवस्था की तरह ही आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। सभी विद्यालयों को परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र के साथ-साथ ओएमआर सीट परीक्षा से दो दिन पहले उपलब्ध करा दी जाएगी। इस पूरी परीक्षा का संचालन व व्यवस्था स्कूल स्तर पर करना होगी। साथ ही इसका पूरा ख्याल रखना होगा की परीक्षा कदाचार मुक्त आयोजित हो। वहीं इस परीक्षा के लिए योग्य वीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी साथ ही मूल्यांकन के बाद इस परीक्षा में पास व फेल हुए या अनुपस्थित छात्र -छात्राओं की सूची तैयार कर समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है। सभी विद्यालयों के एचएम को कहा गया है कि सात फरवरी के पहले तैयारी कर लें व इसकी जानकारी का एक प्रतिवेदन समिति को 10 फरवरी तक हर हाल में उपलब्ध करा दें।
इंटर परीक्षा का हो रहा संचालन, आज दूसरा दिन
आपको बता दें कि राज्य में इंरमीडिएट की परीक्षा का आज दूसरा दिन है। परीक्षा संचालन बेहतर तरीके से हो इसके लिए अधिकारियों की मुस्तैदी कर दी गई है। वहीं पहले दिन कई मुन्नाभाई व फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़े गए। जिन्हें तुरंत परीक्षा हाॅल से बाहर कर दिया गया। मालूम हो को कोराेना संक्रमण के बीच परीक्षा का आयाेजन किया जा रहा है। जिसकों लेकर सभी केंद्रों को सतर्कता बरतने की अपील की गई है। ताकि संक्रमण से परीक्षार्थियाें काे बचाया जा सके।
