Published on January 28, 2022 1:55 pm by MaiBihar Media

शुक्रवार की सुबह गया में आर्मी का एक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। जिसके बाद वह खेत में जा गिरा। जानकारी के अनुसार बोधगया इलाके के सबदलह बिगहा गांव यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में एयरक्राफ्ट का एक पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार दो जवानों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला। वहीं काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। एयरक्राफ्ट गिरते ही बड़ी संख्या में वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। क्रैश होने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आर्मी के जवान गांव में जा पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अधिकारियों ने एयरक्राफ्ट के सभी पार्ट को खोलकर ले गए। ग्रामीणों के लिए यह चर्चा का विषय बन गया। दूसरे गांव से भी लोग पहुंच गए। लोग जैसे ही एयरक्राफ्ट के नजदीक पहुंचे इसमें सवार दो लोग दिखाई दिए जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि गांव के भीतर अगर यह हादसा होता तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। गांव के लोगों ने देखा की आसमान में यह एयरक्राफ्ट काफी तेज अवाज कर रहा था और सामान्य तरीके से उड़ान भी नहीं भर पा रहा था। कुछ ही देर बाद गांव के नजदीक ही एक खेत में जा गिरा।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.