Published on September 18, 2021 9:50 pm by MaiBihar Media

नालंदा (Nalanda) में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच बच्चे डूब गए। जिससे तीन बच्चियों की मौत हो गई, वहीं, अनेय को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना बेन थाना स्थित बेनिया बिगहा गांव की है। जहां शनिवार की सुबह गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन कर रहे पांच बच्चे मुहाने नदी में डूब गए।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह दो बच्चों को तो बचा लिया लेकिन तीन बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे बाद नदी से शव निकाला गया। तीनों मृतका एक ही परिवार के हैं।

यह भी पढ़ें   औरंगाबाद : "श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मिलती है पितरों को शांति और मुक्ति"

परिवार ने बताया कि कर्मा पूजा के बाद गांव के बच्चे गौरा-गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने मुहाने नदी गए। जहां मूर्ति विसर्जन के बाद बच्चे नहा रहे थे। उसी दौरान 5 बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गए।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.