Published on January 1, 2022 12:07 pm by MaiBihar Media

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। बिहार में भी अब पारा सामान्य से निचे आ रहा है। वहीं कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने के अनुमान लगाए जा रहे है। बिहार व पूर्वोत्तर में सुबह व रात के समय घना कोहरा रह सकता है। जिससे लोगों की दिनचर्या पर काफी प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं ठंड पड़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पश्चिमी उत्तर भारत से पूर्वी व मध्य भारत तक सभी इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है। तापमान में गिरावट का दौर तीन जनवरी तक जारी रहेगा। चार जनवरी को तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, चार जनवरी को हिमालयी क्षेत्र में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा है। इससे कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल व उत्तराखंड में 5-6 जनवरी को बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली व पश्चिमी यूपी में अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है और इसके बाद 7-8 जनवरी को एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पिछले कुछ दिनों से पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व इससे सटे पश्चिमी यूपी और उत्तरी मप्र के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा। तीन जनवरी तक पहाड़ी राज्यों के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मप्र में अगले दो दिनों तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। तीन जनवरी तक मप्र, छत्तीसगढ़, पूर्वी यूपी, बिहार व पूर्वोत्तर में सुबह व रात के समय घना कोहरा रह सकता है। गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2 सेे 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उधर, चेन्नई में बीते 24 घंटों के दौरान 201 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो दिसंबर महीने में 2015 के बाद सबसे अधिक है। इससे पहले 2 दिसंबर, 2015 को 294 मिमी बारिश हुई थी। चेन्नई में बारिश 2 जनवरी तक हाे सकती है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.