Published on January 1, 2022 1:08 pm by MaiBihar Media

राज्य के ज्यादातर हिस्साें में सर्द पछुअा हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार काे बिहार में सबसे सर्द छपरा रहा। पटना में चालू सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। गुरुवार काे न्यूनतम पारा 11.3 डिग्री से. रिकाॅर्ड किया गया। पटना का न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सिसय अधिक है। उत्तरी राज्याें से आ रही हवा की वजह से माैसम में बदलाव हुआ है। करीब 8 किलाेमीटर की रफ्तार से चली हवा ने शुक्रवार काे ठंड का अहसास करा दिया। हालांकि बिहार के कुछ हिस्साें काे छाेड़कर धूप निकली जिससे लाेगाें ने राहत की सांस ली। पिछले तीन दिनाें से बिहार में बना सिस्टम कमजाेर पड़ गया है। हालांकि बिहार के पश्चिमी जिलाें अरवल, बक्सर, आरा, कैमूर आदि में साक्लाेनिक चक्रवात है पर यह भी उतना मजबूत नहीं है। राजधानी का अधिकतम पारा 21.2 रहा जाे नाॅर्मल से 1 डिग्री कम है। गया का न्यूनतम पारा लगभग 2 डिग्री गिरा और 13.1 डिग्री से. रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री से. ज्यादा है। सूबे में सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा जमुई में 14.9 डिग्री से. रहा। माैसम कार्यालय के अनुसार, बिहार में औसत न्यूनतम पारा 10 से 12 और औसत अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री से. रहा। माैसमविदाें के अनुसार, 5 जनवरी तक सुबह में कहीं-कहीं हल्का कुहासा या धुंध छाया रहेगा पर आकाश साफ रहेगा। पछुआ हवा चलेगा जिससे न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री से. गिरेगा। फिलहाल कहीं भी बारिश हाेने की संभावना नहीं है। अधिकतम पारा में कुछ बढ़ाेतरी हाे सकती है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.