Published on January 1, 2022 12:21 pm by MaiBihar Media
नए साल में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दिया है। राज्य में कोरोना के 158 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 105 नए मरीज पटना जिले के ही रहने वाले है। संक्रमण से लापरवाही के कारण एक बार फिर से मुसिबतों का सामना करने के आसार दिख रहे है। गुरुवार को राज्य में 132 संक्रमित मिले थे। 179 दिन के बाद राज्य में इतने अधिक मरीज मिले हैं। इससे पहले 2 जुलाई को राज्य में 181 नए संक्रमित मरीज मिले थे। जिससे संपर्क में आए मरीजों की परेशानियां काफी बढ़ गई है। अररिया, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, वैशाली जिले में 1-1 नए कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं। मुंगेर में 9, जमुई में 6, जहानाबाद में 5, रोहतास में 5 व गया में 5 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सारण में 2, बक्सर में 2, मुजफ्फरपुर में 3 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। आपकों बता दें कि राज्य में बाहर से आए 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मरीजों के मिलने के बाद लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। साथ ही टीकाकारण पर भी जोर दिया जा रहा है। ताकि कुछ परेशानियों को कम किया जा सके। पूरे बिहार में 174739 सैंपल की जांच की गई है। वहीं तीन मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। बिहार में 151 दिन के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 500 के पास पहुंच गई है। राज्य में अब 488 सक्रिय मरीज हो गए हैं। सबसे अधिक 266 सक्रिय मरीज पटना में ही हैं। राज्य में अबतक 726896 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 714311 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से मौतों की कुल संख्या 12096 है।
