Published on January 1, 2022 11:54 am by MaiBihar Media
लोगों की लापरवाही व कोरोना को लेकर सतर्कता नहीं बरतना एक बार फिर से मुसिबत बनकर सामने आ रहा है। सारण में आठ माह बाद एक साथ पांच मरीज मिलने से खलबली मच गई है। मरीजों में एक कैदी भी है जो अवतार नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। साथ दो स्कूली छात्र भी शामिल है। कैदी को निगेटिव बताते हुए जेल भेज दिया गया। बाद में फिर जांच के क्रम में पॉजिटिव पाया गया। जबकि चार मरीज सोनपुर क्षेत्र से पाए गए हैं। जिसमें दो स्कूली छात्र शामिल हैं। वहीं सोनपुर के रेलवे अस्पताल में भी एक महिला तथा एक बच्चा पॉजिटिव पाए गये हैं। रेलकर्मी के परिवार के सदस्य सहित 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें तीन मरीजों को यहां रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक छात्र सोनपुर थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार का रहने वाला है। दोनों छात्रों के पॉजिटिव आने के बाद विद्यालय के अन्य छात्रों के भी संक्रमित होने की संभावना है। सिविल सर्जन ने बताया कि सोनपुर से पॉजिटिव पाए गए दोनों छात्र सातवीं कक्षा के हैं, जो कि सोनपुर से एक साथ बस से हाजीपुर के एक निजी विद्यालय में पढ़ने जाते थे। इस दौरान उनके द्वारा चिड़िया बाजार निवासी छात्र के गांव के दर्जनों लोगों का सैंपल कलेक्ट करवाया गया, लेकिन फिलहाल सभी निगेटिव पाए गए हैं। कैदी के पॉजिटिव पाए जाने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच । कैदी को छपरा सदर अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। कैदी को अस्पताल पहुंचने वाले दोनों पुलिसकर्मियों की जांच करावाई गई दोनों निगेटिव पाए गए है। फिलहाल कैदी का उपचार सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में चल रहा है।
