PIC CREDIT - GOOGLE

Published on November 28, 2021 10:18 pm by MaiBihar Media

आज बेंगलुरु में होने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूकी के शो पर बेगलूरु पुलिस ने रोक लगा दी। खबर है कि आपत्ति जताते हुए पुलिस ने फारुकी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शान्ति भंग होने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका जताते हुए यह कदम उठाया है। शो के आयोजकों के प्रवक्ता सिद्धार्थ दास ने बताया की डोंगरी टू नो-वेयर शो के आयोजक समूह को पुलिस का नोटिस मिला था। वे नोटिस का पालन करेंगे। उन्होंने जारी बयान में कहा कि हम नोटिस को मानने वाले नागरिक हैं और पुलिस के नोटिस का पलान करेंगे। 

इससे पहले गिरफ्तार हुए थे फ़ारूखी
मुनव्वर फ़ारूकी को एक जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से गिरफ्तार किया गया था।उनके साथ चार लोगो को गिरफ्तार किया गया था। फ़ारूखी गिरफ्तारी यह आशंका जताते हुए की गई कि वो अपने शो में ‘आपत्तिजनक चुटकुले’ सुनाएंगे। आज के शो के बारे में आयोजको को मिले नोटिस में पुलिस की ओर से लिखा गया कि उन्हें मिली सूचना के मुताबिक मुनव्वर फ़ारूकी एक विवादित शख़्स हैं। वह दूसरे धर्मो के  देवी- देवताओं को  लेकर विवादित बयान देते है। पत्र में पुलिस ने कहा है कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि कई संगठन फ़ारूकी के शो का विरोध कर रहे है। इस शो के आयोजन से अराजकता भड़क सकती है। जिससे शांति और सद्भाव बिगड़ने की संभावना हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती हैं कि 28 नवंबर 2021 को शाम पांच बजे होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दें।

यह भी पढ़ें   सीवान : खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने जमकर किया प्रदर्शन

पुलिस के द्वारा कार्यक्रम पर रोक के बाद क्या बोले फारुकी

फ़ारूखी  ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस सन्दर्भ में पोस्ट जारी कर लिखा कि आज बेंगलुरु में होने वाला शो कैंसिल हो गया है। आगे वे लिखते हैं –

इनकी नफ़रत का बहाना बन गया हूँ

हंसा का कितनों का सहारा बन गया हूँ

टूटने पर इनकी ख्वाहिशे होंगी पूरी

सही कहते हैं, मैं सितारा बन गया हूँ

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.