Published on November 16, 2021 10:56 pm by MaiBihar Media
पश्चिम चंपारण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने शुक्रवार रात चार किलो चरस के साथ तीन तस्कर को पकड़ा। तस्करों की गिरफ्तारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के वनसप्ती माई स्थान के समीप से की है। तीनों की पहचान भी कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों द्वारा चरस की बड़ी खेप लाने की सूचना पर शुक्रवार की देर रात वाहन जांच शुरू की गई। पुलिस ने छपवा-मोतिहारी मुख्य मार्ग के वनसप्ती माई स्थान के समीप एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। जांच के दौरान उनके पास से आठ पॉकेट में रखा चार किलो चरस बरामद किया गया। तीनों तस्कर दो-दो पॉकेट चरस अपने कमर एवं दौ पॉकेट बाइक की सीट के नीचे छुपाकर रखे थे। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, एसआई विश्वजीत कुमार कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।
आपको बता दें कि गिरफ्तार चरस तस्कर नागा रोड रक्सौल निवासी विवेक वर्मा, रक्सौल मौजे निवासी अनुज कुमार एवं मुकेश कुमार हैं। तीनों बाइक से चरस नेपाल के वीरगंज से मोतिहारी ला रहे थे। जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 75 लाख रुपए है।