मां दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्र आज से कलश स्थापना के साथ शुरू होगा। कोविड 19 गाइडलाइन के साथ भक्त माता का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। डोली पर बैठ माता रानी भक्तों के घर में आएंगी। मां भगवती के स्वागत के लिए घरों में भी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार तिथि क्षय होने से नौ के बजाए आठ दिनों का नवरात्र होगा। सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 तक कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त है।

नवरात्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। हालांकि आठ दिनों की इस नवरात्रि में माता के अलग-अलग रूपों की पूजा की जानकारी जरूर रखें। एक जनर में आइए जानते हैं किस दिन किस रूप की है पूजा…..

नवरात्र की तिथियां

यह भी पढ़ें   छपरा : ससुराल से अपने घर लौट रहे युवक को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा, मौत

पहला दिन 7 अक्टूबर : मां शैलपुत्री की पूजा।

दूसरा दिन 8 अक्टूबर : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा।

तीसरा दिन 9 अक्टूबर : मां चंद्रघंटा की पूजा।

चौथा दिन 10 अक्टूबर: मां कुष्मांडा की पूजा

पांचवां दिन 11 अक्टूबर-:मां स्कंदमाता की पूजा और मां कात्यायनी की पूजा

 छठवां दिन 12 अक्टूबर: मां कालरात्रि की पूजा।

सातवां दिन 13 अक्टूबर : मां महागौरी की पूजा।

आठवां दिन 14 अक्टूबर : मां सिद्धिदात्री की पूजा।

15 अक्टूबर : विजयादशमी (दशहरा) पर्व।

पंडालों में विराजेगी मां दुर्गा, 12 को खुलेंगे कपाट

कोविड 19 गाइडलाइन के साथ इस साल मां दुर्गा पंडालों में विराजमान होगी। 12 को अक्टूबर को माता का पट खुलेगा। दर्शन के लिए भक्त पहुंचेंगे। इसी दिन देवी मंदिरों में महानिशा पूजा होगी। ठीक इसके अगले दिन श्रद्धालु महाअष्टमी का व्रत करेंगे। वहीं 14 अक्टूबर का महानवमी का व्रत करेंगे। इसके बाद दशहरा 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री ने 'गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान' को किया लॉन्च, 107 लाख करोड़ होगा खर्च
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.