Published on August 8, 2021 2:03 pm by MaiBihar Media

अस्वस्थ जीवनशैली के कारण उत्पन्न बीमारियों में से सबसे बड़ी बीमारी मोटापा है। जिसको लेकर आज हर कोई परेशान है। मोटापे को कम करने, वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाने लगते है। कई लोग डाइडिंग से लेकर योगा और एरोबिक्स न जाने क्या-क्या उपाय करते हैं। लेकिन आइए आज हम आपको बताते हैं, कुछ आसान उपायों को अपने रूटीन में शामिल करके वजन को कैसे कम कर सकते हैं।

टिप्स -1

जीरा ज्यादातर घरों में सभी सब्जियों में डाला जाता है। जीरा वजन घटाने में काफी मदद करता है। जीरा से इंसुलिन सेंस्टिविटी में बदलाव आता है। इसमें फाइटोस्टेरॉल्स पाया जाता है। जिससे कोलेस्ट्राल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यदी आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसके लिए जीरा पानी बनाएं और उसका सेवन करें। अन्यथा छाछ या दही में पिसा हुआ जीरा का सेवन करें पेट को फायदा पहुंचाता है। 

यह भी पढ़ें   पटरी धसने से फतुहा-इसलामपुर रेलखंड पर बेपटरी हुई ट्रेन , मालगाड़ी के 9 डब्बे पलटे
टिप्स -2

सब्जी में जब तक हल्दी न पड़े तब तक स्वाद ही नहीं आता, शायद यही वजह है कि सभी घरों में हल्दी इस्तेमाल होती है। हल्दी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। हल्दी खाने से शरीर में होने वाली जलन दूर हो जाता है। हल्दी कई तरह के टॉक्सिन्स से से मुक्ति दिलाने का काम करती है। मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में भी हल्दी मदद करती है। इसका इस्तेमाल आप हल्दी को दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। जिससे आपका वजन कम होगा। 

टिप्स-3

दालचीनी भी अक्सर घरों में होती ही होती है। इसका यूज भी वजन घटाने में आप कर सकते हैं। दालचीनी से पेट की चर्बी काफी कम हो जाती है। इससे आपकी बॉडी कैसे शुगर को प्रोसेस करती है, उसमें दालचीनी अहम भूमिका निभाती है। इसमें फैट कन्वर्ट होने से रोकने की क्षमता होती है। 

यह भी पढ़ें   30 वर्ष से अधिक उम्र होने पर हाई ब्लडप्रेशर का ज्यादा खतरा
टिप्स- 4

काली मिर्च फैट सेल्स की फॉर्मेशन की प्रक्रिया को रोकने में मदद करती है। इसका सेवन करने से फैट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। इसका उपयोग आप चाय में कर सकते हैं या इसके अलावा ऑमलेट, सलाद और सूप में भी कर सकते हैं। काली मिर्च स्वाद बढ़ाने के साथ वजन को कम करने में बी काफी मददगार है।

तमाम उपायों को अपनाने के बाद भी वजन का कम न होना यह बताता है कि आप अपने लंबे समय तक किसी भी रूटीन को फॉलो नहीं करते हैं। अगर आप अपनी लाइफ स्टाइल को थोड़ा मैनेज करें तो आपका वजन कंट्रोल हो सकता है। वजन कम करने के लिए जितना जरूरी योग है उतना ही जरूरी भोजन को संतुलित करना। इसके अलावा वजन घटाने के लिए आप कुछ मसालों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। मसाले न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि वेट लॉस में भी आपकी मदद करते हैं। कई लोग डाइटिंग के दौरान बड़ा बेस्वाद खाना खाते हैं। ऐसा नहीं है कि मसालों से आपका वजन बढ़ता है। अगर आप अपने खाने मसालेदार चीजों का इस्तामाल करते हैं तो इससे आपका वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें   CBSE : 10वीं बाेर्ड में सफल हुए 99.04 फीसदी स्टूडेंट्स, जानिए कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.