Published on August 24, 2021 4:15 pm by MaiBihar Media
जी, हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा कि बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार के घरों को नुकसान भारी बारिश से पहुंचा है। दरअसल, हिंदी फिल्म अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार दोनों अभिनेताओं का पैतृक घर पाकिस्तान में स्थित है, जिसे भारी मानसूनी बारिश से नुकसान पहुंच रहा है। जबकि उनके पैतृक घरों को पाकिस्तान सरकार ने विरासत के रूप में घोषित कर रखा है। ये हवेलियां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों हवेलियां पहले से जर्जर हालत में हैं। इस पर भारी बारिश, जिसने हवेलियों के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि दोनों हवेलियां को पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय विरासत घोषित कर रखा है। इन्हें संग्रहालय में तब्दील किया जा रहा है। इसकी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इन हवेलियों का जीर्णोद्धार भी किया जाना है। लेकिन अब तक खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्त्व विभाग ने जीर्णोद्धार का काम शुरू नहीं किया है।
आपको बता दें कि दिलीप कुमार का इसी महीने निधन हुआ था। सात जुलाई को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद 98 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। जबकि राज कपूर का अस्थमा से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की वजह से 63 साल की उम्र में 1988 में निधन हो गया था।