Published on November 11, 2022 1:29 pm by MaiBihar Media

नवादा में कर्ज के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर खबर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद सभी लोगों की आखें नम हो गई। मुक्तिधाम पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आपकों बता दें कि परिवार के मुखिया मृतक केदार गुप्ता का एक बड़ा बेटा दिल्ली में पढ़ाई करता है। जिसका नाम अमित है। इस दु:खद घटना की सूचना मिलने पर रोते बिलखते अपनी बहन के साथ अपने घर पहुंचा। जहां एक साथ अपने परिवार के छह लोगों की लाश देखकर दहाड़ मार कर रोने लगा। जिले के समाजसेवियाें व पुलिसकर्मियों की मदद से शवों को एक वैन से मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां अमित अपने परिवार के 6 सदस्यों को मुखाग्नि दी। वही इस दौरान मुक्तिधाम पर मौजूद सभी लोगों की आखेें भर आईं। अमित ने बताया कि पापा केदार गुप्ता से से उसकी बात इस घटना से दो दिन पहले ही हुई थी। इधर पांच लोगों की मौत होने की पुष्टी होने के बाद एक सदस्या की और मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमित की एक बहन साक्षी का इलाज पावापुरी विम्स में चल रहा था। जहां उसने भी बुधवार की देर रात अपना दम तोड़ दिया।

छहों शवों का संस्कार से पहले सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध दिखा। इस दौरान सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही। आपकों बता दें कि नवादा के न्यू एरिया में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने एक साथ जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना को लेकर पुलिस को मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हआ है। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। केदार गुप्ता ने तीन लोगों का नाम लिखते हुए समाज का दिमक बताया है।

यह भी पढ़ें   31 मई को तेजस्वी यादव ने बुलाई राजद विधानमंडल दल की बैठक
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.