Published on November 10, 2022 2:02 pm by MaiBihar Media

नवादा में कर्ज के चलते एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाबर अपनी जीवन लीला समास्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आपकों बता दें कि इतनी बड़ी घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमे परिवार के मुखिया ने सूदखोरों की प्रताड़ना का जिक्र किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो पन्नों के नोट में कर्ज देने वाले 6 लोगों के नाम का जिक्र किया है।

जानीय पूरा घटनाक्रम

यह भी पढ़ें   छपरा : पेट्रोल पंप से पांच लाख की लूट, एक कर्मी को अपराधियों ने किया जख्मी

जानकारी के अनुसार नवादा शहर के न्यू एरिया मोहल्ले में रहने वाले केदार लाल गुप्ता ने बुधवार को अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहर खाने से गंभीर बेटे प्रिंस ने बताया कि हमने कर्ज के चलते जहर खा लिया है।

मृतक प्रिंस कुमार

वहीं स्थानीय पुलिस ने त्वारित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। आपकों बता दें कि जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वो स्तब्ध हो जा रहा है। मरने वालों में से घर के मुखिया 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 47 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी, बेटा 16 वर्षीय प्रिंस, बेटी 20 वर्षीय शबनम कुमारी, बेटी 17 वर्षीय गुड़िया कुमारी शामिल है।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज : फिर वायरल बुखार से पीड़ित सात बच्चे हुए भर्त्ती, चपेट में करीब 300 बच्चे
केदारलाल गुप्ता पत्नी अनीता के साथ।

केदार लाल गुप्ता ने सुसाइड नोट में लिखा है शहर के न्यू एरिया मोहल्ले के मनीष सिंह, विकास सिंह, विजय सिंह, टुनटुन सिंह खटाल, डॉ. पंकज सिन्हा और गढ़ पर मोहल्ला के रणजीत सिंह से केदार लाल गुप्ता ने कर्ज लिया था।  पांच-छह साल से ये सभी लोग कर्ज के लिए परेशान कर रहे थे। जबकि कर्ज का दुगना-तिगुना ब्याज जमा कर चुके थे। फिर भी कर्ज खत्म नहीं हुआ। ब्याज नहीं देने की स्थिति में अक्सर गाली गलौज करते थे। जिससे विवश होकर यह गलत कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी लिखा कि कर्ज देने वाले समाज का कीड़ा है, जो समाज को बर्बाद कर रहे हैं। कर्ज देने वाले छह लोगों ने कई लोगों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। ऐसे दीमक पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें   कृमिनाशक दवा खाते ही 32 बच्चे बीमार, ग्रामीणों ने एचएम व एएनएम को पीटा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.