Published on September 9, 2022 3:26 pm by MaiBihar Media
एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी मंदीर में ग्रामीणों व पंचों की मौजूदगी में करवाई। यह शादी पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ था। जिसको जानकारी मिली मंदीर परिसर पहुंचा व इस शादी में शामिल हुआ। इस दौरान कई महिलाएं भी मौजूद थी। आपको बता दें कि महज 5 माह पहले ही एक युवक की शादी हुई थी । इसी बीच पति को अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला जिसके बाद युवक ने इस बात की जानकारी अपने घरवालों को दी। फिर सभी ने मिलकर युवक की पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी है।
यह मामला आरा जिले के जगदीशपुर प्रखंड के दांवा पंचायत का है। बताया जा रहा है कि अवसावन टोला के वार्ड नंबर- 15 के रहने वाले नीतीश कुमार की शादी पिछले 15 अप्रैल 2022 को रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र आरोही टोला की रहने वाली पूजा कुमारी से हुई थी। आपने ससुराल में मन न लगने की बात कह अपने माइके जाने की जिद्द पूजा करने लगी। जिसके बाद 18 मई को नीतीश ने अपनी पत्नी पूजा को मायके भेज दिया। बताया जा रहा है कि अपने घर पर नीतीश ने पूजा को एक मोबाइल गिफ्ट में दिया था। जिसे पूजा भुलवश अपने साथ मोबाइल नहीं लेकर गई। इसी बीच नीतीश को मोबाइल के कॉल डिटेल्स में प्रेमी का नंबर से बातचीत का ऑडियो क्लिप मिला। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की सारी करतूत अपने माता-पिता और सास-ससुर को भी बता दिया। जानकारी ऐसी भी है कि पूजा भी नीतीश के साथ नहीं रहना चाहती थी और धमकी भी देती थी। ऐसे में अपने पत्नी से तंग आकर पति ने अपनी पत्नी को यह ऑफर दिया कि अपने प्रेमी को बुलाओ शादी करा देते है।
पूजा ने रोहताश के रहने वाले अपने प्रेमी को बुलाया । जहां पति ने गांव के काली मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। पति के परिजनों व पंचों की उपस्थिति में प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को माला पहनाई। इसके बाद वह अपनी नई ससुराल के लिए विदा हो गयी। हालांकि, इस दौरान लड़की के परिजन शामिल नहीं हुए।
