Published on July 10, 2022 1:30 pm by MaiBihar Media
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली से पटना लौट चुके है। उन्होंने बताया किया पापा लालू यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। वे अब बैठने लगे हैं। सहारा लेकर खड़े भी हो रहे हैं। जिन लोगों ने भी लालू जी के लिए दुआएं मांगी उन सबको हम दिल से धन्यवाद देते हैं। लोगों की दुआ और प्रार्थना को ईश्वर और खुदा ने कबूल किया है।
वहीं तेजप्रताप यादव आपने पापा लालू यादव की खराब तबीयत से काफी परेशान है। उन्होंने भगवान कृष्ण से पापा के ठीक होने की गुहार लगायी है। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए कहा कि पिताजी आप जल्द स्वस्थ हो कर घर आ जाइये……आप है तो सब है। प्रभु कृष्ण मैं आपकी शरण में हुं, तब तक रहूंगा जब तक पापा घर नहीं आ जाते। ना राजनीति और ना कुछ और… बस मेरे पापा और सिर्फ पापा चाहिए। पापा की तबीयत खराब होने के बाद तेजप्रताप यादव लगातार पटना से लेकर दिल्ली तक उन्हीं के साथ हैं।