Published on May 5, 2022 11:52 am by MaiBihar Media

जमुई जिले से समाज को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामाने आ रही है। जहां स्कूल से पढ़कर लौट रही एक तीसरी कक्षा की छात्रा से पांच दरिंदों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

नाबालिग की बिगड़ी हालत
यह घटना खैरा थाना अंतर्गत एक गांव की है। नाबालिग की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची बुधवार की दोपहर स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में मौजूद खैरा थाना क्षेत्र के गरही गांव निवासी राजू चौधरी का पुत्र धारो चौधरी अपनी चार सहयोगियों के साथ नाबालिग को पकड़ लिया और उसे गरही जंगल की ओर ले जाकर सभी ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें   छपरा के बाद अब वैशाली में शराब पीने से 6 लोगों की मौत, 15 गंभीर


पीड़ित बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर हुए फरार
दुष्कर्म के बाद पीड़ित बच्ची को बेहोशावस्था में छोड़कर सभी फरार हो गए। होश में आने बाद किसी तरह बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को देकर बेहोश हो गई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी खैरा थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।


एक आरोपी किया गया गिरफ्तार
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि सभी आरोपी फरार हैं। ग्रामीणों ने बतया कि 10 दिन पहले भी जब पीड़िता स्कूल से लौट रही थी तो एक आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। जिसको लेकर स्थानीय लोग आपस में बैठकर मामले को निबटा लिया था। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें   पटना एयरपोर्ट पर युवती के सैंडल से मिला जीपीएस, मची खलबली
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.