Published on May 5, 2022 11:15 am by MaiBihar Media

जहरीली शराब पीने से एक युवक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं युवकी की आंखों की रोशनी चले जाने की बात सामने आ रही है। आपको बता दें कि युवक की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। इस घटना की सूचना की मिलते हैं प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। वहीं टास्क फोर्स की टीम छानबीन में जुटी हुई है। आपको बता दें कि फिलहाल ना तो उसका बयान दर्ज हो सका है और ना ही पुलिस उससे तहकीकात कर पाई है। मामला जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव का है।


पानापुर के भोरहा गांव की है घटना
आपको बता दें कि गंभीर रूप से बीमार युवक पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव के रहने वाले परदेसी ठाकुर का 36 वर्षीय पुत्र मुकेश ठाकुर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक गांव में ही सैलून चलाता है।

यह भी पढ़ें   बीपीएससी : 503 पदों के लिए जल्द निकलेगा वैकेंसी


लोगों ने कहा- शराब का है आदी
स्थानीय लोगों ने बताय कि युवक शराब का आदी है। बिना शराब के सेवन किए वह रह नहीं सकता। शराब के सेवन से ही बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे दिखाई देना बंद हो गया। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में मशरक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि छपरा सदर अस्पताल में कराहते हुए युवक ने बताया कि वह शराब पिया है और उसे दिखाई नहीं दे रहा।


चिकित्सकों ने आंखों की जांच के लिए किया रेफर
वहीं युवक के सदर अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सक ने युवक के शराब का आदि होने की बात कहते हुए आंख जांच के लिए नेत्र चिकित्सक को रेफर किया है। फिलहाल उसकी स्थिति बिगड़ने के कारण इस मामले में ना तो विस्तृत जानकारी हासिल हो पाई है और ना ही उसका बयान ही दर्ज किया जा सका है।

यह भी पढ़ें   27 मार्च को होगी फायरमैन के 2380 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा


पूरे मामले की हो रही जांच
इस मामले में सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। साथ ही चिकित्सक से भी इस विषय में बात की जा रही है। जिसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.