Published on April 16, 2022 11:28 am by MaiBihar Media

कैमूर जिले के मोहनियां से एक दु:खद खबर सामने आ रही है। जहां अवैध संबंध के विरोध पर घर के कमरे में सोयी पत्नी को पति ने जगाया फिर तेजधार हथियार से शरीर के कई हिस्से में निर्ममतापूर्वक प्रहार कर मार डाला। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव की गुरुवार देर रात की बताई गई है।


पति हुआ फरारा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति गांव से फरार हो गया। मृतका बघिनि गांव निवासी ओमशंकर चौधरी उर्फ जनक चौधरी की करीब 30 वर्षीया पत्नी पुनिता देवी थी। घटना के बाबत ऐसा बताया जा रहा है कि इस नृशंस हत्याकांड के पीछे की वजह आरोपी पति के किसी महिला से अवैध संबंध से जुड़ा है, जिसका विरोध पत्नी कर रही थी।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज : बाजार में लगे जाम को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट पीटकर हत्या

मृतका के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के व एक लड़की है
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनीता के तीन बच्चे है, जिसमें दो लड़के व एक लड़की है। शुक्रवार की सुबह जैसे इस घटना की जानकारी गांव वालों को मिली तो मृतका की सास व आरोपी ओमशंकर चौधरी उर्फ जनक चौधरी की मां सरस्वती देवी भी मौके पर पहुंची और खून से सनी अपने बहु का शव देख सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी, जिसके कारण सरस्वती देवी की भी मौत हो गई।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.