Published on April 11, 2022 12:25 pm by MaiBihar Media
सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव में 30 मार्च को मुखिया के पति विश्वकर्मा बीन व उनके भांजे की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इलाके में काफी दहशत का माहौल था। इसी मामले में स्थानीय थाने में 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हत्या के बाद फरार चल रहे मुखिया के पति विश्वकर्मा बीन के साथी कमलेश यादव को उसके मामा के यहां से गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात के बाद फरार चल रहा था आरोपी कमलेश
आपकों बता दें कि इस वारदात के बाद उनके साथ गए छह साथियों का कुछ पता नहीं चल रहा था। इन छह साथियों में बघौनी निवासी कमलेश यादव भी शामिल था। जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस तालाश कर रही थी। कमलेश यादव की बरामदगी के बाद से इस पूरे मामले से पर्दा उठ सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कमलेश यादव विश्वकर्मा बीन का बेहद करीबी और भरोसेमंद साथी है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने मामा के घर से की गिरफ्तारी
पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसके मामा के घर हसनपुरा थाना क्षेत्र के पुरैना से आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया है।
कमलेश उगल सकता है कई राज
पुलिस सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार कमलेश यादव वारदात की तफसील से जानकारी दे सकता है। जिससे इस पूरे रहस्य से पर्दा उठ सकता है। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।