Published on March 8, 2022 12:43 pm by MaiBihar Media
अपनी झूठी शान की खातिर एक बाप ने रिश्ते का कत्ल कर डाला। घटना गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव की है। जानकारी के अनुसार बेटी के प्रेमी के साथ शादी करने की जिद से खफा पिता ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बेटी का गला रेत दिया।
शव को पास के ही खेत में फेंकर हुए फरार
घटना को अंजाम देने के बाद सभी शव को पास के खेत में फेंक कर फरार हो गए। मृतका किरण कोटवा गांव निवासी इंद्रदेव राम की बेटी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
दूसरे लड़के से करना चाहते थे शादी
जानकारी के अनुसार किरण कुमारी पास के ही इलाके में रखने वाले एक लड़के से प्रेम करती थी। वह उसी से शादी करनी करना चाहती थी। यह बात उसके पिता को पसंद नही था। इसके लिए इंद्रदेव राम लड़का भी देख लिया था। लेकिन युवती को वह लड़का पसंद नहीं था। पिता द्वारा तय किए गए युवक से शादी करने का विरोध कर रही थी। युवती की मां कलावती देवी भी बेटी का साथ दे रही थी। यह बात घर के मर्दों को पसंद नहीं था।
नशे में युवति का काट डाला गला
मां कलावती देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात में उसके पति और उसके दो भाई घर में आए। उन लोगों ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में सब ने युवती जमकर पीटा। कलावती देवी ने जब बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारकर घायल कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया और उसका गला काटा गया था।
गिरफ्तारी के लिए हो रही है छापेमारी
सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा है मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। उन्होंने कहा कि लड़की कहीं और शादी करना चाहती थी। घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी वजह से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।