Published on November 20, 2021 9:30 pm by MaiBihar Media

दिल्ली से वापसी के बाद शुक्रवार को पटना हवाई अड्डा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून (Farm Laws) बनाये थे। यह केंद्र सरकार का निर्णय था। आज प्रधानमंत्री ने खुद ही अगले सत्र में इसे वापस लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने बहुत स्पष्टता के साथ अपनी बातें रख दी हैं। सो, अब इसके बारे में कुछ खास बोलने का कोई औचित्य नहीं है।’ मुख्यमंत्री चुनाव के मद्देनजर कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बारे में कौन, क्या बोलता है, मालूम नहीं। सब अपनी-अपनी बातें बोलते रहते हैं।   

जातीय जनगणना (Caste Census) के बारे में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Yadav) के बयान से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा-मुझे नहीं मालूम कि उन्होंने क्या कहा है? उनसे अभी हमारी कोई बातचीत नहीं होती है। जातीय जनगणना को लेकर उनकी पार्टी के नेता और उनके पुत्र तेजस्वी यादव समेत अन्य दूसरे लोगों ने हमसे मुलाकात की थी। इस मुद्दे पर हमलोगों ने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी। जातीय जनगणना के मुद्दे पर केंद्र ने अपना निर्णय स्पष्ट कर दिया है। हमलोगों ने भी कहा हुआ है कि हम सब बैठक कर इस बारे में निर्णय लेंगे। तेजस्वी यादव ने जो चिट्ठी लिखी थी, वह उनकी पार्टी की तरफ से आई हुई है। यह चिट्ठी रखी हुई है। हम सब एकसाथ सर्वसम्मति से इस पर निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़ें   उपचुनाव में सरकार सारी शक्ति लगा ले, जनता हमारे पक्ष में है : तेजस्वी यादव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग, शराबबंदी (Alcohol Ban) के मेरे फैसले के खिलाफ हैं। धंधेबाज चाहते हैं कि शराबबंदी विफल हो जाए। लेकिन हम ऐसा कदापि नहीं होने देंगे। हमने अफसरों को कह दिया है कि पूरे तौर पर काम करिए। लॉ एंड आर्डर की मजबूती के लिए व अपराध के खिलाफ जैसी कार्रवाई होती है, उतनी ही सक्रियता के साथ शराबबंदी के मामले में भी कार्रवाई हो। इसके लिए फिर से व्यापक अभियान चलेगा।  

उन्होंने कहा कि सर्वाधिक लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं। महिलाओं ने शराबबंदी की मांग रखी थी। शराबबंदी की तरफदारी में लोगों के भारी समर्थन को देखते हुए हमने इसे लागू किया। हम तो शुरू से कहते रहे हैं कि हर आदमी एक विचार का होगा, यह संभव नहीं है। मनुष्य का जो स्वभाव होता है, यह सभी को मालूम है। हमलोग यह मानकर चलते हैं कि कुछ लोग खिलाफ में रहेंगे ही। शराबबंदी के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए, सबको समझाना चाहिए। गड़बड़ी करने वालों पर कानून के मुताबिक एक्शन हो रहा है, होगा। अभी हमलोगों ने अब तक 9 बार समीक्षा की है, जरूरत पड़ी तो किया जाएगा आगे भी।  

यह भी पढ़ें   गोपालगंज : नाव पर लदा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, चार अब भी लापता
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.