Published on October 3, 2021 1:26 pm by MaiBihar Media

टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद ही दु: खद खबर सामने आ रही है। टीवी की एक बेहतरीन व जानी-मानी एक्ट्रेस मनीषा यादव जाे जोधा अकबर में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकिं थीं। उनका निधन हो गया है। अपकों बता दें की मनीषा की उम्र 29 साल ही थी। जिन्हें एक साल का बेटा भी है।

निधन का कारण नहीं हो चुका है साफ
आपकों यहां बता दें कि निधन का कारण अबतक साफ नहीं हो सका है। लेकिन जानकारी के अनुसार ब्रेन हैम्रेज होने की वजह से अदाकारा मनीषा का निधन हुआ है। मनीषा यादव को को एक लाेकप्रिय सीिरयल जोधा अकबर में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपनी पहचान को सलीमा बेगम के रूप में अपने दर्शकों के सामने लाया था। दर्शकों ने इस रोल को काफी पसंद भी किया था।

यह भी पढ़ें   यूपी हिंसा के मास्टरमाइंड का घर बुलडोजर से गिराया, 300 से ज्यादा गिरफ्तार

अपने बेटे का मनाया था पहला जन्मदिन
आपकों बता देें कि मनीषा यादव ने जुलाई में ही अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थीं। जिसके बाद उन्होंने शेयर करते हुए लिखा था कि पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे। तुम मेरे जीवन में कठिन समय के दौरान एक रोशनी की तरह आए हो। मैं तुम्हारी मां होने पर धन्य महसूस करती हूं।

एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने जताया गहरा शोक
टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने मनीषा के निधन की खबर को कंफर्म करते हुए शोक व्यक्त किया है। परिधि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मनीषा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये खबर दिल तोड़ने वाली है. आरआईपी मनीषा यादव’।

यह भी पढ़ें   गंगासागर मेले का आज से हुआ शुभारंभ, हाईकाेर्ट ने दी सशर्त अनुमति
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.