बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहीपुर पुल के पास साेमवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े आरा-एकौना रोड पर एक बाइक पर जा रहे तीन मछली कारोबारियों पर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी। फायरिंग में एक मछली व्यवसायी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक का नाम कृष्णा बिंद उर्फ किसान बताया जा रहा है, जो कि शहर के ही बिंद टोली निवासी रामदेव बिंद का पुत्र था। वह पेशे से मछली कारोबार करता था। जख्मी मुन्ना यादव वो भी बिंद टोली का ही रहने वाला है। बाइक चला रहा तीसरा युवक विनोद कुमार, आरा शहर के उजियारपुर टोला निवासी रामाधार यादव का पुत्र है। जो कि अपराधियों की गोली से बाल-बाल बच गया।

यह भी पढ़ें   कोरोना संकट के बीच जीका वायरस ने दी दस्तक, अलर्ट मोड में केंद्र सरकार

स्थानीय लोगों ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल
वहीं इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कृष्णा बिंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

जख्मी मुन्ना को पीठ में लगी है गोली
इस घटना में जख्मी हुए मुन्ना यादव को बेहतर इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हत्यारों ने कृष्णा बिंद को तीन गोली मारी। जिसमें एक गोली ओठ पर, दो गोली गर्दन के पीछे सिर में लगी। कृष्णा के पूरे शरीर में गोली के तीन निशान थे। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। मुन्ना यादव को एक गोली पीठ पर लगी है।

यह भी पढ़ें   मकान के पास चरस छुपाने से युवक ने किया मना तो तस्करों ने बांधकर पीटा

घटना के बाद इलाके में सनसनी
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने सूचना बड़हरा थाना को दी। जिसके के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मछली खरीदने गए थे केशोपुर लौटने के दौरान मारी गोली
जख्मी मुन्ना यादव ने बताया एक बाइक पर मछली खरीदने केशोपुर की तरफ जा रहे थे। केशोपुर में मछली नहीं मिलने हम लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिराहीपुर के समीप घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें   सीवान : लूट के लिए तीन युवकों का कर रहे थे पीछा, बाइक टकराई, एक बदमाश मरा

तीन साल से चल रहा है तालाब का विवाद
मामले को लेकर घायल विनोद कुमार ने बताया कि आरा के अनाइठ में कृष्णा बिंद मछली पालन करने के लिए एक तालाब लिए हुआ था। जिसका विवाद तीन साल से चल रहा था। इसको एक बार नोकझोंक हुई थी। वहीं वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.