Published on November 8, 2022 2:24 pm by MaiBihar Media

आज कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कई प्रमुख घाटों पर और नदी के किनारे हजारों श्रद्धालु स्नान कर रहे है। कई घाटों पर कुव्यवस्था को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं जहानाबाद के ओपी क्षेत्र विशुनगंज ओपी के धरातल गांव में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गांव के तालाब में स्नान करने गई गांव की दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जिसे भी इस घटना की जानकारी मीली पोखरे के पास पहुंच गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर गांव के कई अन्य लोग परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे है।

घटना को लेकर बतााया जा रहा है कि गांव से कई लोग कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पोखर में स्नान करने के लिए गए थे। गांव से दो बच्चियां भी गई थी। नहाने के दौरान पोखरे में अधिक पानी होने के कारण यह दोनों लड़की गहरे पानी में चली गई। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहलचान सविता कुमारी एवं पल्लवी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां कक्षा नवमी व दसवीं की छात्रा थी। दोनों आपस में चचेरी बहने थी। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि जैसे ही दोनों लड़ियां पानी में डूबने लगी वहां मौजूद अन्य लड़कियों ने भाग कर इस बात की जानकारी लोगों को दी। जिसके बाद लोग आनन-फानन में पोखरे के तरफ दौड़े लेकिन तबतक काफी देर हो चुकि थी। दोनों बच्चियों की मौत हो चुकि थी। दोनों के शव को लोगों ने बाहर निकाला व इस इस घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद चीत्कार मच गया।

यह भी पढ़ें   छपरा : कोपा में चाकू मारकर युवक की हत्या, मारपीट में कई लोग हुए जख्मी

वहीं इस घटना की जानकारी लोगों ने स्थानीय पु़लिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। आपकों बता दें कि जिले के कई घाटों पर कार्तिक स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.