Published on September 28, 2022 4:35 pm by MaiBihar Media

फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या साजिश रचने वाले मामले में जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि हत्या की साजिश रचने वाले लखबीर सिंह उर्फ लंडा गिरोह के शार्प शूटर करण मान को जमुई पुलिस ने गरही थाना क्षेत्र के दरिमा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, रंगदारी, अपहरण, चरस तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज है। जिसमें पुलिस से बचने के लिए लंडा गिरोह का शार्प शूटर करण मान छिपा हुआ था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया।

 बताया जाता है कि गिरफ्तार करण मान फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल था। इसके पूर्व 2017 में पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस हमले में भी यह नामजद अभियुक्त है। जिसे वर्षों से पंजाब पुलिस तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि इसके छिपे होने की सूचना जमुई एसपी शौर्य सुमन को लगी इसके बाद एक टीम बनाई गई। जिसमें गरही, खैरा थाना तथा तकनीकी सेल के जवान के अलावा अन्य जवानों को शामिल किया गया। जिनके द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर शार्प शूटर करण मान को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना पर बदल गया सीवान जंक्शन की तस्वीर, बंद फव्वारा भी हुआ शुरू

आपको बता दें कि इस गिरोह के मुख्य सरगना लखबीर सिंह उर्फ लंडा कनाडा में रहकर पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, जयपुर सहित कई राज्यों में अपने शूटर के जरिए संगीन अपराध को अंजाम देता है। सूत्र बताते हैं कि इसके गिरोह में 50 से अधिक एके-47 हथियार के अलावा कई विदेशी हथियार है। फिलहाल गिरफ्तार करण मान को जमुई पुलिस ने पंजाब पुलिस को सौंप दिया। देखना दिलचस्प होका कि आगे कि कार्रवाई के लिए पुलिस क्या कदम उठाती है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.