Published on September 25, 2022 11:58 am by MaiBihar Media

भारत में अपार सफलता के बाद आज 25 सितंबर को पहली बार जापान में ‘सुपर 30’ का प्रीमियर शो का आयोजन होगा। आपको बता दें कि इस फिल्म को पूरे भारत के लोगों ने जमकर सराहा था। वही इस शो के लिए सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को जापान में आमंत्रित किया गया है। यह फिल्म सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के जीवन, संघर्ष और सुपर 30 नामक शैक्षणिक संस्थान के निर्माण पर आधारित है।

भारत में इस फिल्म के रिलिज होने के बाद यहां आठ राज्यों में कर मुक्त कर दिया गया था। इस दैारान जापानी टीवी चैनल एनएचके की डॉक्यूमेंट्री में इस फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। सबसे पहले 2009 में जापानी एनएचके चैनल को पटना में सुपर-30 को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाया था। जापानी ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नोरिका फुजिवारा ने डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए क्रू के साथ पटना का दौरा किया था।

यह भी पढ़ें   नहीं हुई जातियों की गणना तो सभी पिछड़े-अतिपिछड़ों के साथ दलित और अल्पसंख्यक भी गणना करेंगे बहिष्कार

इस फिल्म के संदर्भ में याहू में एक जापानी समीक्षा में कहा गया है, “यह शिक्षा की शक्ति से एक शक्तिशाली फिल्म है और जब आनंद कुमार जैसे अच्छे शिक्षक हैं, तो सीखने का जुनून क्या कर सकता है।” एक अन्य वेब प्लेटफॉर्म जो-शी ईगाबू ने फिल्म को “शिक्षा के बारे में मजबूत संदेश और जीवन को बदलने के महत्व के साथ एक रोमांचक फिल्म” के रूप में वर्णित किया। प्रसिद्ध जापानी मीडिया गू और गेंडाई ने भी फिल्म के बारे में विशेष बातें बताई है।

याहू सर्च इंजन के मुताबिक एक जापानी समीक्षा में कहा गया है, कि सुपर-30 शिक्षा के महत्व को समझाने वाली एक शक्तिशाली फिल्म है। साथ ही जब आनंद कुमार जैसे अच्छे शिक्षक हैं तो सीखने का जुनून का क्या कहना है। जो शी ईगाबू ने फिल्म को “शिक्षा के बारे में मजबूत संदेश और जीवन को बदलने के महत्व के साथ एक रोमांचक फिल्म” के रूप में वर्णित किया। प्रसिद्ध जापानी मीडिया गू और गेंडाई ने भी फिल्म के बारे में बखान किया है। कहा गया है कि आनंद कुमार को इस फिल्म से आईआईटी में समाज के वंचित वर्गों के छात्रों को सफलता दिलाने के कारण वैश्विक पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें   उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ने दी 18000 कराेड़ की परियाेजनाओं की सौगात
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.