Published on August 22, 2022 11:38 am by MaiBihar Media
3-4 सितंबर को होगी JDU की राज्य-राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयाजित होने वाली है। आपको बता दें कि ने 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को पटखनी देने की तैयारी JDU ने शुरू कर दी है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी, पूरे देश में विपक्ष को एकजुट करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमान सौंप सकती है।
दो दिनों की चलने वाली यह बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की जाएी होगी। उक्त आशय के राजनीतिक प्रस्ताव के अलावा पार्टी के संगठनात्मक चुनाव का कैलेंडर भी तय होगा। संगठनात्मक चुनाव के बारे में पूछे जाने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने कहा कि बैठक में इलेक्शन कैलेंडर पर बात होगी, उसका एप्रूवल होगा। अभी 2019-22 का मेंबरशिप जारी है।
ललन सिंह ने कहा कि तय तारीखों के हिसाब से सदस्यता अभियान चलेगा। फिर पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का चुनाव होगा। 3 सितंबर को पहली पाली में राज्य कार्यकारिणी बैठेगी और दूसरी पाली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी। 4 सितंबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। आपको बता दें कि आरसीपी सिंह व लालन सिंह का पलटवार अब भी जारी है। ललन सिंह ने कहा कि राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से विधवा विलाप आरसीपी सिंह कर रहे है। जिसकों पार्टी ने इतना मान-सम्मान दिया वह इस तरह की बायनबाजी कर रहे है। पार्टी के खिलाफ काम करना किसी के लिए सहन नहीं होगा।