Published on August 1, 2022 1:12 pm by MaiBihar Media

पंश्चिम बंगाल के कूचबिहार से एक दु:खद खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे 10 कांवरियों की दर्दनाक मौत करंट लगने से हो गई है। वहीं 16 श्रद्धालुओं के झुलसने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु एक पिकअप में सवार होकर जा रहे जलाभिषेक के लिए जा रहे थे इसी दौरान ये दु:खद घटना हो गई। इस घटना के दौरान अफरातफरी का माहौल कायम रहा।

बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु जलपेश में जलाभिषेक करने जा रहे थे। हादसा रविवार देर रात 12 बजे हुआ। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जलपाईगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप में कुल 27 श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला पुल होकर सभी श्रद्धालु जा रहे थे। वाहन में डीजे का सेट लगा हुआ था पुल के पास ही जैसे ये लोग पहुंचे डीजे सिस्टम के जेनरेटर का करंट वाहन में दौड़ गया। जिससे मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें   मैट्रिक का रिजल्ट आज दोपहर एक बजे आएगा, वेबसाइट से देख सकेंगे

अस्पताल प्रशासन ने बतया कि हादसे के बाद कुल 27 लोगों को भर्ती कराया गया था। जिनमे से 10 की मौत हो गई है जबकि अन्य बूरी तरह घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाक के लिए सभी घायलों को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। आज भगवान शिव के भक्त बाबा पर जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में शिवाल पहुंचते है और भगवान शंकर को जल अर्पण करते है। वहीं आज के दिन मंदिरों में काफी चहल-पहल रहती है। पुलिस बल भी भारी संख्या में शिवालयों में तैनाती की जाती है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो।

यह भी पढ़ें   कोलकता नगर निगम चुनाव में टीएमसी की बड़ी जीत, भाजपा का वोट प्रतिशत भी घटा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.