Published on July 7, 2022 10:48 am by MaiBihar Media

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और डायल 112 को शुरू किया। साथ ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन भी रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण का यह नमूना है कि इस सिस्टम के कॉल सेंटर के सभी कर्मी महिलाएं हैं। कॉल सेंटर में महिलाओं को फोन करने में अब हिचकिचाहट नहीं होगी। किसी भी घटना या घटना होने की आशंका पर कॉल कर सूचना दे सकती है। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा-इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम की और बेहतरी के लिए 500 मोटरसाइकिलें भी रखी जाए। ताकि लोगों को बेहतर सेवा दी जा सके।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपातकालीन स्थिति के लिए इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों की सेवाएं आम लोगों के लिए शुरु की गईं हैं। जिससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। इन वाहनों के लिए ‘112’ नंबर जारी किया गया है। इसकी तैनाती पटना समेत सभी जरूरी स्थानों पर । आगे और भी जितनी जरूरत है, उसका जल्द इंतजाम किया जाए। हर वाहन में 2 पुलिसकर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव था। हमने इसे 3-4 कराया।

यह भी पढ़ें   JPU : स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए जानिए अब कबतक होगा आवेदन

किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति मसलन, अपराध की घटना, वाहन दुर्घटना, आगजनी आदि में फौरी सहायता के लिए ‘112’ पर निशुल्क कॉल कर इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है। लोगों को तुरंत सहायता पहुंचाने में कोताही न हो। इससे लोगों का पुलिस-प्रशासन पर भरोसा और बढ़ेगा। इसकी लगातार मॉनीटरिंग होती रहे।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.