Published on July 4, 2022 1:23 pm by MaiBihar Media

गोपालगंज जिले के कुचायकोट में बदमाशों ने पहले लड़की को अगवा किया फिर रेप करने के बाद भोपाल में बेच दिया गया। इतना ही नहीं उसकी पहचान छुपाने के लिए गलत आधार कार्ड बनवाया गया। आपको बता दें कि पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। जब लड़की ने अपने आपबीती बताई तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर गिरफ्तार करने में जुट गई है।

पीड़ित ने बयान में कहा है कि 28 फरवरी की सुबह लड़की अपने पिता और बहन के साथ मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। इसी बीच गांव के ही बबलू मिश्र, लक्ष्मण मिश्रा,अनुप मिश्रा व नन्हे मिश्रा के अलावा मृत्युंजय सिंह जबरन अपने गाड़ी में बैठा लिया। विरोध करने पर उसके मुंह को कपड़े से दबा दिया। पीड़िता ने बताया कि बीच रास्ते मे ही नन्हे और लक्ष्मण मिश्रा उतर गए लेकिन तीन लोगों ने उसे कही ले जाकर एक कमरे में रखा जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें   जानिए क्यों विवादों में फंसे बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

बदमाश उसे 2 मार्च को भोपाल लेकर चले गए। जहां राजकुमार नामक एक व्यक्ति ने उसका आधार कार्ड बनाया और पीड़िता का सुनीता यादव रख दिया। यहां भी राजकुमार समेत अन्य तीनों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मंजू जाट नामक महिला को बुलाया गया मंजू ने अपने जेठ के बेटा के लिए 4 लाख में पीड़िता को खरीद लिया और उसकी शादी अपने जेठ के बेटा रवि उर्फ देवा जाट से एक आश्रम में करा डाली और उसे अपने साथ भोपाल के सीहोर थाना क्षेत्र के खाचरोड लेकर चली गई ।जहां पीड़िता के साथ मारपीट कर उसका शारीरिक शोषण किया गया।

पीड़िता भाग न जाये इसके लिए दरवाजे पर बीजली का तार लगा देते थे । काफि दिनों बाद रहम खाकर एक लड़की ने फोन कर उसके पिता को सारी बाते बता दी तब पुलिस हरकत में आई और पुलिस की एक टीम भोपाल जाकर पीड़िता के पास पहुंची। पीड़िता के पास पहुंची पुलिस को देख पीड़िता उसे लिपट कर फफक फफक कर रोने लगीं। पीड़िता ने बताया कि वह एक माह की गर्भवती भी है।

यह भी पढ़ें   एलएनएमयू के कुलपति को मिलेगा बेस्ट वीसी का अवार्ड, राजभवन में इन छात्रों के साथ होंगे पुरस्कृत
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.