Published on June 27, 2022 1:24 pm by MaiBihar Media

भागलपुर जिले के हबीबपुर के भैरोपुर बगीचा में अपने दो साल के बच्चे के साथ टहल रहे पिता को अपराधियों ने घारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान गंगटी मोहल्ला निवासी कूरियर कर्मी अजीत यादव के रूप में की गई है। अजित की शादी 2018 में हुई थी हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं इस घटना के बाद पत्नी निशा का रो-रोकर बूरा हाल है।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह अजीत का दो वर्षीय बेटा मानस पिता की गोद में ही था। पिता के खून के छींटे मानस पर भी पड़े। वारदात के बाद हत्यारे बच्चे को बागीचे में छोड़ कर भाग निकले। एक बच्ची ने लाश और बच्चे को रोते-बिलखते देख उसके घरवालों को सूचना दी। मृतक की बाइक बगीचे के पास दयानंद की नर्सरी के दरवाजे पर मिली है। वहीं घटना के बाद से वह गायब है। जिसकी खोज पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें   बीपीएससी की 67वीं परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 555 पदों के लिए निकली भर्ती
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.