Published on June 27, 2022 10:48 am by MaiBihar Media
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मन की बात सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जो लोग आज लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। उन्हें कांग्रेस के इतिहास को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी। आपातकाल इस लोकतांत्रित देश में काला धब्बा था। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में भी 26 जून के काला दिन की चर्चा की। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों की जुबान बंद करने का काम किया था।
वहीं फिलहाल सूबे में हो रही राजनीतिक हलचल व भाजपा और जदयू नेताओं के बीच जुबानी जंग पर मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कि बयानबाजी करने वाले नेताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर लेनी चाहिए। आपकों बता दें कि मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस में इस दौरान कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।