Published on June 25, 2022 1:07 pm by MaiBihar Media

अरवल जिले के करपी के शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के बेलखारा बाजार स्थित पीएनबी क शाखा से गुरुवार को दिनदहाड़े बैंक लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस दौरान लूटेरों ने बैंक मैनेजर से भी मारपीट की। इस बीच लुटेरों ने बैंक में उपस्थित ग्राहकों से उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए।

भीड़ भाड़ वाले इलाके में लूट की घटना से लोग सकते में है। वहीं पुलिस महकमें में हड़कंप मचा रहा। बदमाशों ने बैंक से 11 लाख 49 हजार सात सौ 13 की लूट लिए। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से निकल गए।

यह भी पढ़ें   LNM विवि : अगले माह होगा बीएड में नामांकन रजिस्ट्रेशन और काउंसिलिंग

पीनएबी के शाखा प्रबंधक मिंटू कुमार ने बताया कि बैंक खुलने के बाद महज 10 या 15 मिनट के अंदर हथियारबंद बदमाश बैंक में प्रवेश कर गए और मेरे से लॉकर की चाबी मांगने लगे। जब मैंने इसका विराध किया तो डंडे से ताबड़तोड़ पीटने लगे।

शाखा प्रबंधक की पिटाई करने के बाद उनसे बैंक का लॉकर भी खुलवाया व पैसे लेकर भाग गए। जानकारी के अनुसार अन्य बैंक कर्मियों की भी पिटाई की गई है। वहीं बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी लेकर भाग गए।

बैंक में मौजूद ग्राहकों ने बताया कि लुटेरों की संख्या पांच थी जबकि कुछ बैंक लुटेरे बैंक के बाहर खड़े थे। लुटेरे दो पल्सर गाड़ी से आए थे तथा पास में ही सड़क पर एक स्कॉर्पियो भी लगा कर रखी थी।

यह भी पढ़ें   फर्जीवाड़ा : सीवान डीएसपी के आदेश पर नकली सिपाही गिरफ्तार, जांच जारी
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.