Published on May 30, 2022 12:56 pm by MaiBihar Media

नेपाल में रविवार काे निजी एयरलाइंस तारा एयर का 9 एनएईटी ट्विन इंजन विमान क्रैश हो गया। इसका मलबा मिल गया है। इसमें एक भारतीय परिवार के चार सदस्यों सहित 22 लोग सवार थे। इनमें दो जर्मन, 13 नेपाली और क्रू के तीन सदस्य थे। विमान में सवार यात्रियों के बारे में देर शाम तक जानकारी नहीं मिली थी। पोखरा से सुबह करीब 10 बजे जोमसोम के लिए उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही इसका कंट्रोल टावर से संपर्क टूट गया।

विमान को आखिरी बार मुस्टांग जिले में देखा गया था
विमान को आखिरी बार मुस्टांग जिले में देखा गया था, जहां से यह माउंट धौलागिरी की ओर मुड़ गया। धौलागिरी के हिमालय के पर्वतीय इलाके में यह क्रैश हो गया। आसपास के इलाके के लोगों ने बहुत जोर के धमाके की आवाज आने की बात कही है। कई घंटों की तलाश के बाद नेपाल सेना को मुस्टांग के कोबान में विमान का मलबा मिला है।

यह भी पढ़ें   मशरक : कार ने हाथी को मारी टक्कर, नीचे गिरा महावत, कार का ड्राइवर फरार

खराब मौसम बन रहा बाधक
मलबे तक पहुंचने में खराब मौसम बाधक बन रहा है। बचाव टीम के हेलीकॉप्टर को खराब मासम के कारण वापस आना पड़ गया। विमान में सवार भारतीय परिवार महाराष्ट्र के ठाणे का बताया गया है। इनमें अशो त्रिपाठी, पत्नी वैभवी त्रिपाठी, बच्चे रितिका त्रिपाठी और धनुष त्रिपाठी हैं।

पायलट के मोबाइल से प्लेन क्रैश वाली जगह पता चला
काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रेम नाथ ठाकुर ने बताया कि लापता विमान के कप्तान घिमिरे का सेल फोन लगातार बज रहा था और नेपाल टेलीकॉम से कप्तान के फोन को ट्रैक करने के बाद नेपाल सेना का हेलीकॉप्टर संभावित दुर्घटना क्षेत्र तक पहुंच पाया।

यह भी पढ़ें   गोदाम में आग लगने के समय सो रहे छपरा के 11 मजदूरों का शव ढेर की शक्ल में मिले
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.