Published on May 9, 2022 12:47 pm by MaiBihar Media

एकतरफा प्यार में एक युवक ने 19 साल की लड़की पर तेजाब फेंक दिया। बताया जा रहा है कि रात में लड़की घर में सो रही थी, तभी युवक घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया और भाग निकला। लड़की जब दर्द से कराहने लगी तो घर वाले भाग कर आए और आनन- फानन में अस्पताल लेकर भागे। जानकारी के अनुसार लड़की की अगले महीने शादी होने वाली थी। इसी के चलते युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह घटना गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा पंचायत के कररिया ठकुराई गांव की है। स्थानीय लोगों ने बताया, शनिवार की रात युवती अपने घर में सो रही थी। इसी बीच एक दीवार के सहारे युवती के घर में धूस गया। इसके बाद कमरे में अकेली सोई युवती के चेहरे पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया। पीड़िता की अगले महीने 9 तारीख को शादी होने वाली थी। पांच जुन को तिलक था। लड़का लड़की से एकतरफा प्यार करता था लेकिर लड़की उसे पसंद नहीं करती थी।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज : चचेरी बहन का तिलक चढ़ाकर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
इस मामले में फुलवरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं युवती की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जिसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

पूरे मामले में जांच कर की जा रही है कार्रवाई
हथुआ SDPO नरेश कुमार ने बताया कि एक पुलिस टीम को गोरखपुर भेजा गया है। यहां युवती के घर में अभी कोई नहीं है, सभी लोग उसका इलाज कराने साथ चले गये हैं। उन्होंने कहा कि फुलवरिया थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है। पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को चाकू से गोदा, पूरी घटना CCTV में कैद
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.