Published on April 21, 2022 3:09 pm by MaiBihar Media

गोपालगंज जिले के चनावे जेल में अपनी बहू की हत्या के आरोप में सजा काट रही एक महिला कैदी की देर रात मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। महिला की पहचान उमा देवी के रुप में की गई है। जो जादोपुर के बाबू बिशुनपुर गांव के फागू राम की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार आपकों बात दें महिला शुगर की मरीज थी।


2016 में केस हुआ था दर्ज
परिजनों ने बताया कि 2016 में बहू ममता देवी की मौत के बाद दहेजहत्या का केस ममता के माइके वालों ने दर्ज कराया था। इसी मामले में उमा देवी को 2019 में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज : राजस्थान के डॉन विश्नोई के गुर्गों ने व्यवसायी से मांगी 20 लाख की रंगदारी

बुधवार की देर रात अचानक बिगड़ी तबियत
इस घटना के बाद जेल प्रशासन का कहना है कि महिला को शुगर की मरीज थी । जेल के चिकित्सक महिला का इलाज कर रहे थे। बुधवार की देर रात महिला कैदी की अचानक हालत बिगड़ी गई। जिसके बाद सदर अस्पताल गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम का गठन
वहीं महिला कैदी की मौत के बाद मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। जिसकी निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजनों को नगर थाने की पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत करा दिया है।

यह भी पढ़ें   सीवान : चुनावी रंजिश में युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.