Published on April 20, 2022 10:29 am by MaiBihar Media

एक बार फिर बिहार के सात लोग जिंदा जलकर मर गए। यह घटना पंजाब के लुधियाना की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात झुग्गी में भीषण आग लग गई व सो रहे पांच लोग जिंदा जल गए। यह दु:खद घटना समराला चौक के नजदीक टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी की है। यहां कूड़े के ढेर के साथ बनी झुग्गी में अचानक भीषण आग लग गई।


मची रही अफरातफरी
अग लगने के बाद चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुचे व तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया।

यह भी पढ़ें   छपरा : अमनौर में ईंट से कूचकर महिला की हत्या, पुलिस को लोगों ने बनाया बंधक


सभी मृतक बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले
जानकारी के अनुसार इस घटना में परिवार के सातों लोग जिंदा जल गए। सभी बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाले थे। मृतकों में पति-पत्नी समेत उनके पांच बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी उसकी पत्नी अरुणा देवी , बेटी चंदा व बेटा सन्नी, बेटी राखी मनीषा, गीता के रूप में हुई है। परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, जो अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था।

कबाड़ी का करते थे काम
आग लगाने की सूचना मिलते ही बड़ा बेटा राजेश पहुंचा। जिसका रो-रोकर बूरा हाल है। राजेश ने बताया कि हमलोग कबाड़ी का काम करते थे। उसी से किसी तरह से हमलोगों का गुजारा चल जाता था। वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक की टीम भी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें   कृमिनाशक दवा खाते ही 32 बच्चे बीमार, ग्रामीणों ने एचएम व एएनएम को पीटा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.