Published on March 31, 2022 2:16 pm by MaiBihar Media

पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के तुरकौलिया पिपरिया में फुलगेन ठाकुर का हाथी मंगलवार की रात अचानक पगला गया। इस दौरान उसने महावत बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा अजगरी गांव के अकबर मियां को पटक कर पैरों से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आसपास के गांव के छह लोग हुए घायल
वहीं पास-पड़ोस के 12 गांवों में जमकर उत्पात मचाया। इसमें 6 लोग घायल हो गए। हाथी ने 6 घरों में भी तोड़फोड़ की और चापाकलों को तोड़ दिया। उत्पात मचाने के दौरान हाथी ने कई पेड़ों को भी उखाड़कर फेंक दिया। बुधवार को वन विभाग के कर्मियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से हाथी को काबू में लाया गया।
रात दस बजे अचानक बिगड़ा माहौल
जानकारी के अनुसार अकबर हाथी की देखरेख करता था। वह शब-ए-बरात के दिन हाथी लेकर अपने घर सिसवा आया था। मंगलवार की शाम में वह हाथी लेकर शरीयतपुर अपने मालिक फुलगेन ठाकुर के घर जा रहा था। इसी दौरान करीब 10 बजे रात में तुरकौलिया पिपरिया के समीप हाथी अचानक आक्रोशित हो गया इसी दौरान हाथी ने एक खेत में अपने महावत को कुचल कर मार डाला।
शव को किया क्षत-विक्षत
ग्रामीण बताते हैं कि महावत को मारने करने के बाद वह उसके शव पर आक्रमण करते हुए चारों तरफ चिघड़ते हुए मंडराने लगा। इससे शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इसके बाद हाथी ने लोगों के घरों पर हमला कर दिया। लोग घर छोड़ कर इधर-उधर छुपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
काफी देर के बाद आया काबू में
सूचना पर वन विभाग के पदाधिकारी भी पहुंचे थे। लेकिन उनके पास पकड़ने का संसाधन नहीं था। महावतों द्वारा सनकी हाथी को कवलपुर तेलिया टोला नहर के समीप सुनील प्रसाद के कदम के पेड़ के पास पकड़ कर लोहे के जंजीर से बांध कर किसी तरह वश में किया। लोहे का कील लगने के बाद हाथी वश में हुआ। इस दौरान हाथी को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.