Published on January 29, 2022 11:55 am by MaiBihar Media

मुजफ्फरपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। एक नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में उसे खेत में फेंक दिया गया। वहीं इस घटना की जानकारी लोगों को जैसे ही मिली लोग आग-बबूला हो गए। भीड़ ने रेप के आरोपी की हाथ-पैर बांध कर जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को लालच देकर खेत में लेकर गया था। परिजनों को बच्ची बेहोशी की हालत में खेत में मिली थी। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इधर, पीड़िता को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार इस शर्मानाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम रवि है जो 26 जनवरी को घटना को अंजाम दिया था। लोगों की इस बात की जानकारी न हो इसलिए वह फरार हो गया था। पीड़िता के होश में आने के बाद पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी होने के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया। आरोपी की तालाश में गांव वाले जुट गए। जिसका पूरे दिन खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चला। इसी बीच ग्रामीणों ने आरोपी को 27 जनवरी को पकड़ लिया। फिर उसके हाथ और पैर बांध कर जमकर धून दिया। पीटाई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो का कई ग्रुप में भी शेयर किया जा रहा है। जिसमें आरोपी रस्सी से बंधा हुआ दिख रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से काफी मशक्कत करने के बाद आरोपी को छुड़ाया। इसके बाद उसका इलाज कराया गया। हालत में सुधार होने पर जेल भेज दिया गया।
मासूम की हालत गंभीर, चल रहा इलाज
इधर, मासूम के परिजन ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। पेट में दर्द की बार-बार शिकायत कर रही है। बच्ची में खेत में अचेत हालत में मिली थी तो उस समय उसकी हालत बहुत खराब थी। वह ठीक से कुछ बोल नहीं पा रही है। इलाज के बाद होश में आई तब उसने घटना की जानकारी और आरोपी का नाम बताया था। अहियापुर थाने की दारोगा प्रियंका कुमारी ने उसका बयान दर्ज किया। इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.