Published on January 29, 2022 2:35 pm by MaiBihar Media

मैं पानी- पानी गाने की सफलता के बाद एक बार फिर से अक्षरा व खेसारी लाल यादव धमाल मचाने को तैयार है। अपको बता दें कि एक और धमाकेदार गाना इस वेलेंटाइन रिलीज होने वाला है। इसका टीजर जारी किया गया है। जिसको लेकर उनके फैंस दिवाने हो गए है। बता दें, भोजपुरी कलाकारों की ओर अब बॉलीवुड के कई गायक व अभिनेता भी आकर्षित हो रहे है। वहीं कई भोजपूरी के कलाकारों ने बॉलीवुड के कलाकारों के साथ काम भी किया है। जिसे दर्शकों ने खुब सराहा है। इन दोंनों जोड़ियों के लिए बीता साल भी काफी शानदार रहा है। इनके कई गाने मिलियन में देखा गया है। साल 2021 अंत में पानी पानी से लंबे समय बाद दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर किया। अब वेलेंटाइन वीक से पहले नया गाना धूम मचाने को तैयार है। भोजपुरी फिल्म और गानों के अक्षरा सिंह व खेसारी लाल यादव के फैन इसका इंतजार कर रहे हैं। टीजर जारी होते ही 24 घंटे के अंदर इसे 2.50 लाख से ज्यादा बार लोगों ने देखा है। आपकों बता दें कि खेसारी लाल यादव को नेपाल में एक शो के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ था। खेसारी लाल ने लाइव आकर खुद इन सारी बातों को बताया था। उन्होने कहा कि हमारे दर्शकों का प्यार अपार मिल रहा है। दर्शक ही हमारे भगवान है। जनता का प्यार जबतक हमारे साथ है तब तक हमें कुछ नहीं हो सकता है। वहीं उन्होंने करोड़ों रुपए की क्षति की बात बताई थी।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.