Published on December 12, 2021 8:56 pm by MaiBihar Media
ओमिक्रोन न ने पूरे देश व दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। भारत में ओमिक्रोन के नए केसेज बढ़ने के साथ कोरोना के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। अन्य राज्यों के साथ ही बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को एजी कोलनी में एक साल का बच्चा उसके माता-पिता समेत परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बता दें कि सिर्फ पटना में आज यानी रविवार को 13 मरीज सामने आए है।
गौरतलब हो कि जिस घर में सात लोग संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र एक साल लेकर 65 साल है। 65 साल की महिला संक्रमित हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक एजी कोलनी में जिस घर में एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित हुए ये लोग शादी समारोह में शिरकत किए थे। बताया जा रहा है कि घर में शादी थी। उसके बाद ही परिवार के लोगों को लक्षण दिखा तो जांच कराई गई। जिसमें सात लोग संक्रमित मिले है। इनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। सिविल सर्जन कार्यालय की टीम रविवार को सैंपल लेने के लिए गई थी। एजी कोलनी में इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
वैसे सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। बताया जा रहा है जो लोग संक्रमित हुए हैं उसमें अधिकांश लोग टीका ले चुके हैं। वैसे पटना में कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें एजी कोलनी, पटेलनगर, दीघा आशियाना, भूतनाथ रोड, पंचमुखी मंदिर (बोरिंग रोड), कंकड़बाग, बिहटा, फतुहा आदि इलाके के रहने वाले हैं।
