Published on December 3, 2021 10:54 pm by MaiBihar Media

नामी एक्टर अनुपम खेर और अनिल कपूर की दोस्ती एकदम पक्की है। दोनों सोशल मीडिया पर अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दोनों अपने फैंस को अपनी गहरी दोस्ती की झलक दिखते भी रहते है | लेकिन इनकी दोस्ती बाकि तमाम रिश्तों से परे अपना वजूद सबसे ऊपर रखती है | दोनों का मानना भी है कि व्यक्ति गरीब हो या अमीर, दोस्ती के मायने हमेशा अमीर होते हैं। उस पर यदि दोस्त से कुछ खास-सा तोहफा मिल जाए, तो क्या बात हो….

दरअसलहाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म Koo पर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है | वीडियो में अनुपम खेर बता रहे है अनिल कपूर लंदन से खास तौर पर अपने बरसों पुराने दोस्त के लिए एक तोहफा लेकर आए हैं। यह सब तो ठीक है, लेकिन अनुपम इसे खोलने के दौरान कुछ इस तरह डर रहे हैं, जैसे कि उन्हें तोहफे में बम रखकर दिया गया हो। पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में उनके डर को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें   आईएएस पूजा का सीए गिरफ्तार, 19.31 करोड़ नकद और 150 करोड़ की संपत्ति मिली

इस पोस्ट के माध्यम से अनुपम खेर कहते हैं:

“मेरे प्यारे दोस्त श्री @AnilKapoor जी मेरे लिए लंदन से एक डिज़ाइनर चश्मा लेकर आए है। चश्मा कितना महँगा है इसका ज़िक्र उन्होंने 2 तीन बार किया। लेकिन मैंने बुरा नहीं माना। क्योंकि उनकी इस उदारता में एक अच्छी दोस्ती का अच्छा उदाहरण है। प्रभु ऐसा दोस्त सबको दे! धन्यवाद अनिल जी।”

वीडियो में अनुपम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कुछ समय पहले उन्होंने अनिल के चश्मे की तारीफ की थी, और साथ ही उनसे ठीक ऐसा ही चश्मा लाकर देने की बात कही थी। इस पर अनिल ने सचमुच उन्हें लंदन से यह तोहफा लाकर दिया, जिसे लेते हुए अनुपम के चेहरे की खुशी और बेचैनी वीडियो में साफ-साफ देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें   भाजपा को फिर लगा झटका, विधायक विश्वजीत ने थामा टीएमसी का दामन

इसके साथ ही वे दोनों दोस्तों की तरह एक-दूसरे की खिंचाई करते नज़र आ रहे हैं। अनिल ने दो बार ऐसा कहा कि यह बहुत महँगा है और उन्होंने इतना महँगा तोहफा कभी किसी को नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आप पर यह चश्मा बिल्कुल सूट नहीं कर रहा है, जिस पर हँसते हुए अनुपम ने अपने पुराने चश्मे को गरीब और अनिल द्वारा दिए गए नए चश्मे को अमीर चश्मे की उपाधि दी।

यह अनुपम का बड़प्पन ही तो है कि उन्होंने अनिल की किसी भी बात का बुरा नहीं माना और दोस्ती को इन बातों से भी ऊपर रखा। इस दोस्ती को सलाम!! दोस्तों की प्यार भरी नोंक-झोंक को कू ऐप पर इस वीडियो के माध्यम से देखा जा सका है।

यह भी पढ़ें   स्वरा ने अपने भतीजी के लिए बदला भोजपुरी सोहर गीत का लिरिक्स, हो रहा वायरल, देखें

दोनों ने हल्के-फुल्के अंदाज में एक-दूसरे के मजे लिए। दरअसल सतीश कौशिक और अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म ‘द लास्ट शो’ की शूटिंग के लिए लिए हाल ही में भोपाल पहुंचे हैं।

Koo Appमेरे प्यारे दोस्त श्री @AnilKapoor जी मेरे लिए लंदन से एक डिज़ाइनर चश्मा लेकर आए है।चश्मा कितना महँगा है इसका ज़िक्र उन्होंने 2 तीन बार किया।लेकिन मैंने बुरा नहीं माना। क्योंकि उनकी इस उदारता मे एक अच्छी दोस्ती का अच्छा उदाहरण है।प्रभु ऐसा दोस्त सबको दे! धन्यवाद अनिल जी।🙏😂🤓😍 View attached media contentAnupam Kher (@anupampkher) 3 Dec 2021

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.