Published on November 22, 2021 11:24 pm by MaiBihar Media

सात समुंदर पार कर बेगुसराय के भगवानपुर पहुंची प्यार में पड़ी विदेशी प्रेमिका ने हिंदू रीति-रिवाज के तहत शादी रचाई, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, प्यार को पाने के लिए विदेशी प्रेमिका पूरे परिवार के साथ बिहार के बेगुसराय पहुंची और अपने प्रेमी से शादी रचाई है। विदेशी प्रेमिका का प्रेमी दामोदरपुर पंचायत के कटहरिया निवासी रामचंद्र साह का पुत्र राकेश कुमार है। जो विदेशी प्रेमिका पेरिस निवासी मैरी लौर हेरल के संग 21 नवंबर की रात पूरे हिन्दू रीति रिवाज से शादी की।

लड़की अपने पूरे परिवार के संग आई भारत
जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार टूरिस्ट गाइड का काम करता था। इसी काम के दौरान भारत घूमने आई फ्रांस की मैरी से छह साल पूर्व मुलाकात हुई जो कुछ दिनों में ही प्यार में बदल गया। दोनों में प्यार होने के बाद राकेश फ्रांस चला गया और दोनों ने कपड़े का व्यवसाय करना शुरू कर दिया। व्यवसाय के दौरान दोनों में प्यार और गहरा हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। लड़की परिवार के सदस्य के साथ यहां आई। कटहरिया गांव में रविवार की रात पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई व सभी रस्में निभाई है।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज : फिर वायरल बुखार से पीड़ित सात बच्चे हुए भर्त्ती, चपेट में करीब 300 बच्चे

क्या बोले लड़के पक्ष के लोग
दूल्हे के पिता रामचंद्र साह ने बताया कि उनका पूरा परिवार फ़िलहाल कोलकाता में रह रहा है। गाइड के काम के दौरान ही फ्रांस की लड़की मैरी से उनके पुत्र की मुलाकात हुई थी और दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। दोनों साल में कई बार भारत आते रहते हैं। दोनों फ्रांस में रहकर पार्टनरशिप में कपड़े का व्यवसाय भी करते हैं। शादी की बात चलने पर लड़की ने भारतीय संस्कृति के तहत शादी रचाने की बात कही। जिसके बाद वह पूरे परिवार के साथ कटहरिया गांव पहुंची व शादी सम्पन्न हुई।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.