pic credit - google

दिल के दौरा से बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के कई दिग्गज जान हाल के दिनों में गवां चुके हैं। उस कड़ी में अब कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का भी नाम शामिल हो गया है। पुनीत 46 वर्ष के थे और उनका निधन शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। उनकी अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने यह जानकारी दी।

अभिनेता के अंतिम संस्कार को लेकर बोम्मई ने बताया कि पहले पुनीत का अंतिम संस्कार शनिवार की शाम को ही करने की योजना थी। इससे पहले उनका शव अंतिम दर्शन के कांतिवीर स्टेडियम में रखा गया था। यहां हजारों ने प्रशंसकों ने अपने चहेते सुपरस्टार के अंतिम दर्शन किए। लेकिन प्रशंसकों के आने का सिलसिला शाम तक भी थमा नहीं था।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी बात यह भी है कि उनकी बेटी भी शनिवार को ही अमेरिका दिल्ली पहुंची है। वह शाम छह बजे तक बेंगलुरु पहुंच रही है। इसीलिए अंतिम संस्कार उनके परिवार की सहमति से रविवार को करने का फैसला किया गया।  

यह भी पढ़ें   छपरा : तरैया पहुंचा दो मजदूरों का शव, पांच का अब भी किया जा रहा इंतजार
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.