Published on October 19, 2021 8:48 am by MaiBihar Media

कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव के दाैरान पहुंचे चिराग पासवान ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की व कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकार से बातचीत की। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि बिहार की जनता ने सीएम नीतीश कुमार से बदला ले लिया है और उनकी पार्टी को तीन नंबर की पार्टी बना दी। इसका श्रेय लोजपा को ही जाता है।

हमारे प्रत्याशियों को जबरदस्ती चुनाव हराया
चीराग पासवान ने कहा कि हमारे प्रत्याशियों को जबरदस्ती चुनाव हराया गया। आज जरूरत है ऐसे सामाजिक नेता की जो जनता की समस्या को सुनें। लेकिन जब सांसद से सीएम नहीं मिलते हैं तो आम लोगों का क्या हाल होगा यह सहज ही आंदाजा लगाया जा सकता है। बिहार के मजदूर दूसरी जगह से धक्का खा कर आ जाते हैं अब तो और हमारे राज्य के मजदूरों को गोली मारी जाती है और नीतीश कुमार चुपचार कुर्सी पकड़कर बैठे रहते है।

यह भी पढ़ें   नीतीश कुमार ने कहा- लालू चाहें तो मुझे गोलिए मरवा दें, इससे ज़्यादा वो कुछ नहीं कर सकते

बिना घूस दिए नहीं होता है कोई काम
आखिर इस बिहार के पिछड़ेपन का राज क्या है। बिना घूस देने से कोई काम नहीं होता है। बिहार से बच्चे कोटा पढ़ने जाते हैं। कोटा जैसी सुविधा पटना में क्यों नहीं होती है।

मेरे परिवार को तोड़ने में लगे हैं नीतीश कुमार
बातचित के दौरान चीराग पासवान ने कहा कि कौन नहीं जानता कि शराब की होम डिलेवरी कितनी आसानी से हो रही है।। नीतीश कुमार मेरे परिवार को तोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि हम बिहार की बात करते हैं और बिहारियों की बात करते हैं ।

यह भी पढ़ें   जानिए राज्यसभा में ऐसा क्या बोल गए आरजेडी सांसद मनोज झा, जिसकी खूब हो रही है चर्चा

पापा की सोंच को सीएम जमीन पर नहीं उतरने दे रहे
बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि कुशेश्वरस्थान से मेरा परिवार का रिश्ता है और मेरे पिताजी ने रेलवे सहित कुशेश्वरस्थान में अन्य का कार्य किए हैं लेकिन नीतीश कुमार हमारे नेता की सोच को जमीन पर उतरने नहीं दिया।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.