pic credit google

Published on October 16, 2021 1:33 pm by MaiBihar Media


शुक्रवार की सुबह राजधानी पटना के महिला थाने में एक मामला पहुंचा। जहां अपनी फरियाद लेकर एक प्रेमी जोड़ा पहुंचा। फरियाद लेकर थाने में पहुंचने वाला कोई और नहीं बल्कि पटना में तैनात एक महिला सिपाहीकर्मी व उसका प्रेमी था। काफी देर तक थाने में गमागहमी का माहौल रहा।

pic credit google

जानिएं क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार एक महिला सिपाही को एक युवक से प्यार हो गया। युवक पटना शहर में ही एक प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों प्रेमी जोड़े कुछ साल साथ में रहने के बाद शादी का मन बना लिया। शादी की जानकारी दोनों के परिजनों को लगी। पटना पहुंचे दोनों के परिजनों ने प्रेमी युगल के बीच जाति अलग होने की बात कर शादी से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें   नवरात्र दो अप्रैल से, कलश स्थापना दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक शुभ

मामले को लेकर परिजन भी पहुंचे थाने
मामला बढ़ता गया। दोनों प्रेमी जोड़े ने मामला बढ़ता देख महिला थाने पहुंचे। जहां परिजनों भी साथ पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने दोनों को बालिग करार देते हुए कहा कि जब दोनों अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं, तो कोई भी रोक नहीं सकता।

चार साल से थे लिव इन रिलेशनशिप में
मामला पटना के राजा बाजार इलाके में रहने वाले प्रेमी जोड़े का है। दोनों लगभग चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। लड़का और लड़की दोनों छपरा जिले के रहने वाले हैं। लड़की पटना में सिपाही है, जबकि लड़का प्राइवेट जॉब करता है।

यह भी पढ़ें   नवादा में पंचायत चुनाव के प्रचार में लगा वाहन पलटा, चार बच्चों की मौत


लड़की की शादी अपनी जाति में करना चाहते है परिजन

लड़की के परिवार वाले उसकी शादी छपरा में अपनी जाति के लड़के से कराना चाहते थे। शुक्रवार को जैसे ही लड़की के परिवार वाले उसके घर पर पहुंचे तो दोनों को एक साथ देख कर काफी गुस्से में आ गए। मामला बढ़ता गया। लड़की के परिवार वालों ने लड़के की जमकर धुनाई कर दी। तब जाकर मामला महिला थाने पहुंचा।

महिला थाना प्रभारी ने कहा- दोनों बालिग है, अपनी मर्जी से कर सकते हैं शादी
दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद महिला थाना प्रभारी ने कहा कि लड़का व लड़की बालिग हैं। अपनी मर्जी से अगर शादी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। जो इन्हें शादी से रोकने की कोशिश करेगा वह जेल जाएगा।

यह भी पढ़ें   कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष का जाम छलकाते वीडियो वायरल, नेता जी ने दी सफाई फिर भी होगी जांच
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.