भारत सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना-प्रदर्शन बीते करीब 10 माह से जारी है। किसानों के प्रदर्शन को 27 सितंबर यानी सोमवार को 10 माह पूरे हो रहे हैं, जिसे मौके पर किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है और अन्य संगठनों से भी भारत बंद में शामिल होने की अपील की है। इस अपील के बाद तेजस्वी यादव ने आज महागठबंधन की बैठक की है। साथ ही ऐलान किया है कि 27 सितंबर को होने वाले किसान आंदोलन में महागठबंधन का समर्थन रहेगा, हम सभी अन्नदाताओं के साथ हैं।

तेजस्वी यादव ने बैठक के उपरांत दी जानकारी

इसकी जानकारी तेजस्वी यादव ने खुद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आज “आवास पर आयोजित महागठबंधन दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक में NDA सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सर्वसम्मिति से 27, सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं समर्थन देने का निर्णय लिया। हम मज़बूती से अन्नदाताओं के साथ है।”

यह भी पढ़ें   डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तिथि जारी, जानिए कब से भरे जाएंगे फॉर्म

सुबह छह बजे से चार बजे तक रहेगा भारत बंद

गौरतलब हो कि संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी बताया है कि भारत बंद का समय सुबह छह बजे लेकर शाम चार बजे तक के लिए आहूत किया गया है। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत एवं बचाव कार्य सहित सभी आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट रहेगी। देखना होगा कि इस भारत बंद का असर भारत सरकार पर कितना पड़ता है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.