Published on September 9, 2021 8:46 pm by MaiBihar Media

गोपालगंज (Gopalganj) पहुंचे बिहार विधान सभा के प्रतिपक्ष नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट (महत्वकांक्षी योजना) की कार्यों को लेकर राज्य सरकाए पर बड़ा हमला बोला। वहीं, महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, सरकार की सात निश्चय (Sat Nishchay) योजना धरातल भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई है। ब्लॉक और थाना में घूसखोरी बढ़ गई है। केवल कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। कानून का सख्ती से पालन कराना होगा। बता दें कि गोपालगंज में आज तेजस्वी यादव पूर्व विधायक के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।

श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है। इस सरकार में अधिकारी मंत्री की बात नहीं सुन रहा है। जनता ने हमें अवसर दिया था। लेकिन हमें कुर्सी की लालच नहीं थी। आज अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। इस सरकार में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। गोपालगंज जिले में तीन मंत्री हैं। लेकिन बाढ़ जैसी भयानक आपदा का समाधान सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने में अब तक अक्षम साबित हुए हैं।

यह भी पढ़ें   कर्नाटक को मिल सकता है नया सीएम, येदियुरप्पा की विदाई तय

उन्होंने कहा कि वे सिंचाई, दवाई, पढ़ाई, सुनवाई और कार्रवाई को प्रमुखता देने की बात करते हैं। आज राज्य में लाख से अधिक कर्मियों के पद रिक्त पड़े हैं। बेईमान सरकार से रोजगार की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनकी पार्टी सड़क से सदन तक जनता की आवाज हमेशा से ही उठाती रही है। डबल इंजन की सरकार अधिक दिनों तक टिकाऊ नहीं रह सकती। जातीय जनगणना देश हित में है। इसका लाभ आने वाले दिनों में हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। यह सरकार लोगों को सता रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह मजबूत है। बिहार की जनता साथ खड़ी है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पहले राजद कांग्रेस की सरकार में प्याज का भाव बढ़ने पर वर्तमान सरकार वाले लोग हैं महंगाई डायन का नारा देते थे। अब पेट्रोलियम पदार्थ सहित अन्य सामग्रियों की महंगाई बेलगाम बढ़ गई है। अब इस सरकार के लिए महंगाई भौजाई और महबूबा बन गई है। जनता को रोटी, कपड़ा और मकान चाहिए। किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।वहीं, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी का विकास सात साल का हो गया है। लेकिन नीतीश जी का विकास अदृश्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल एमवाई की नहीं बल्कि ए टू जेड की पार्टी है।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : बंगले पर सभी की नज़र के बीच संशय पर विराम! चिराग की है लोजपा

आपको बता दें कि उक्त बातें तेजस्वी यादव ने गोपालगंज स्थित बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में कहीं। वहाँ वे पूर्व विधायक देवदत्त प्रसाद की 10 वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे हुए थे। पूर्व विधायक देवदत्त प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने ने रेवतीथ हाई स्कूल के खेल मैदान में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक देवदत्त प्रसाद जमीन की राजनीति से जुड़े समाजवादी नेता थे। देवदत्त बाबू हमेशा गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते रहे। अपने प्रतिनिधित्व काल में उन्होंने समाज के हर वर्गों की सेवा की। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले मेरे पिता व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पूर्व विधायक की पहली पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने आए थे। नौ साल बाद उनकी दसवीं पुण्यतिथि समारोह में हम शामिल हो रहे हैं। यह बहुत ही गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें   मुजफ्फरपुर से आंख का ऑपरेशन कराकर लौटे मरीजों ने बताया, आंख निकालने का चला रखा था रैकेट
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.