तेजस्वी यादव से मिलने के बाद चिराग पासवान ने बड़ा खुलासा किया। चिराग पासवान ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भी आमंत्रण देने वाले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का वक्त मांगा है पर अब तक वक्त नहीं मिला है।

आगे उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी से मिलना इतना सहज नहीं हो पाता। इसलिए समय मांगा है पर अब तक समय मिला नहीं है। उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री मुलाकात का वक्त देंगे। उधर चिराग के साथ खड़े तेजस्वी ने भी कहा कि जो लोग भी ऐसे मौकों पर वक्त नहीं देते, उन्हें सोचना चाहिए कि हर मसला राजनीति का नहीं होता।

आपको बता दें कि आज पटना में चिराग ने तेजस्वी से मिल पिता रामविलास पासवान की बरसी 12 सितंबर के मौके पर होने वाली श्रद्धांजलि सभा में आने का न्योता दिया। साथ ही कहा- मैं सभी लोगों से कह रहा हूं कि वे आएं और पिताजी को श्रद्धांजलि दें।

यह भी पढ़ें   सीएम के बेटे ने जन्मदिन पर की पूजा, कर डाली अपील
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.